- Hindi News
- दामोदर महिला मंडल का मदनगुंडी क्लस्टर अधिवेशन
दामोदर महिला मंडल का मदनगुंडी क्लस्टर अधिवेशन
चंदवारा | प्रखंडके मदनगुंडी मध्य विद्यालय प्रांगण में प्रदान की ओर से संचालित दामोदर महिला मंडल का मदनगुंडी क्लस्टर अधिवेशन सह बक्सा पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया भुनेश्वर पंडित पंसस जय प्रकाश पंडित ने किया। कार्यक्रम में 16 ग्रुपों की सैकड़ों महिलाओं ने अपने-अपने ग्रुपों के वार्षिक बजट प्रस्तुत की। इस दौरान महिलाओं ने वर्तमान सामाजिक बुराइयों पर नाटक मंचन किया। महिलाओं ने बेटा-बेटी एक सामान के नारे दिए बेटियों को शिक्षित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने जलेबी रेस, कुर्सी दौड़, फुटबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। मौके पर अतिथियों ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के इस दौर में ग्रामीण महिलाएं छोटे-छोटे ग्रुप बनाकर अपना आर्थिक सामाजिक उत्थान कर रही है। मौके पर उप मुखिया छत्रु पंडित, पूनम देवी, मीना देवी, बसमतिया देवी, खिरिया देवी, सावित्री देवी, शांति देवी, सरस्वती देवी, कविलास देवी, मोहनी देवी, तेतरी देवी, देवंती देवी सहित भारी संख्या महिलाएं मौजूद थीं।