शिक्षकों को मिला बुनियाद प्रशिक्षण
चंदवारा | प्रखंडमुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों का दो दिवसीय गैर आवासीय बुनियाद प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक पीयूष पाणी जगदीप पासवान ने प्रशिक्षुओं को वर्ग पहला दूसरा के बच्चों को गतिविधि आधारित टीएलएम के प्रयोग द्वारा अधिगम स्तर को बढ़ाने का तरीका बतलाया बच्चों के पूर्व ज्ञान के आधार पर विभिन्न समूहों में उनका वर्गीकरण करना वर्ग के अनुसार अधिगम स्तर प्राप्त करने की विधि बतलाया गया। मौके पर प्रशिक्षु शिक्षक कुमारी निर्मला, चंदा देवी, सुनीता देवी, महावीर हजाम, राजीव यादव, मनिता कुमारी, वीरेंद्र यादव, खूबलाल यादव, ज्योति चंद्रमणि कांता कुमारी, कुसुम कुमारी आदि मौजूद थे।