पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चरकीपहरी की टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया

चरकीपहरी की टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिगलावर टीम की 1-0 से जीत

झुमरी तिलैया | जिला क्रीड़ा मंच के तत्वावधान में खेले जा रहे रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे मैच मे चिगलावर की टीम ने यदुटांड को 1-0 से पराजित कर जीत हासिल की। सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में खेले गए रोमांचक मैच में एक मात्र गोल मध्यांतर के बाद चिगलावर की टीम की ओर से की गई। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। रेफरी की भूमिका नागेश्वर राणा, भरत भूषण, मो. शहजाद संजय यादव ने निभाई। टूर्नामेंट का तीसरा मैच 23 सितंबर को गुमो बनाम कोशमाडीह के बीच खेला जाएगा। वहीं 24 को लोहासिकर बनाम मोरियांवा, 25 को गैडा बनाम धमराय, 26 को चाराडीह बनाम पोकडंडा, 27 को वाईबीसी बनाम मदनगुंडी 28 सितंबर को खरखारो बनाम मडुवाटांड फुटबॉल टीम के बीच खेला जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुदर्शन यादव, उमाशंकर यादव, विजय राय का योगदान रहा।

भास्कर न्यूज | चंदवारा

प्रखंडके पोकडंडा खेल मैदान में आनंद क्लब की ओर से आयोजित नॉक आउट फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का फाइनल मैच चरकी पहरी बनाम मदनगुंडी टीम के बीच खेला गया। जिसमें चरकी पहरी की टीम ने मदनगुंडी की टीम को 2-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एएसपी नौशाद आलम विशिष्ट अतिथि कांको पंचायत महादेव राम, पंसस रमेश यादव ने विजेता उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एएसपी आलम ने कहा कि फुटबॉल आम जन मानस का लोकप्रिय खेल है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल का खेल एक मनोरंजन के साथ-साथ कैरियर निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है।

फुटबॉल के कई खिलाड़ी आज झारखंड पुलिस सहित कई विभागों में अपना योगदान दे रहे है। निर्णायक की भूमिका राजेश यादव, विनोद यादव पिंटू दास ने निभाया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि रामचंद्र शर्मा, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के उप सचिव नवनीत आेझा, उपाध्यक्ष राजीव रंजन शुक्ला के अलावा रामचंद्र यादव, ज्ञानी यादव, शमीम अंसारी, प्रकाश यादव सहित सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद थे।



फोटो21कोडपी 7 में विजेता टीम को पुरस्कृत करते अतिथि