भूख हड़ताल पर रहे झामुमो कार्यकर्ता
चंदवारा | विभिन्नमांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर में झामुमो की ओर से आयोजित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान मौके पर पहुंच भाकपा जिला मंत्री महादेव राम ने आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि व्यवस्था का बदलाव महज संघर्ष के माध्यम से ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में पदाधिकारी निरंकुश हा़े गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अकूत संपत्ति होने के बावजूद लोगों को मूलभूत समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। कार्यक्रम को झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य विनोद विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष रवींद्र शांडिल्य आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर श्रीराम पांडेय, राजेश रजक, कांति देवी सहित कई लोग मौजूद थे।