पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंदवारा : झामुमो की भूख हड़ताल समाप्त

चंदवारा : झामुमो की भूख हड़ताल समाप्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदवारा | 13सूत्री मांगों को लेकर झामुमो की ओर से प्रखंड मुख्यालय परिसर में जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तीसरे दिन प्रभारी एसडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा बीडीओ सुनिला खलको की पहल के बाद समाप्त हो गई। अधिकारियों ने अनशन पर बैठे किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बिरेंद्र पांडेय प्रखंड अध्यक्ष अनिल वर्णवाल को जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया। मौके पर झामुमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य विनोद विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष रविंद्र शांडिल्य, कांती देवी, राजेश रजक सहित कई लोग मौजूद थे।