पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाथी के हमले में मारी गई महिला के पति को मिला चेक

हाथी के हमले में मारी गई महिला के पति को मिला चेक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदवारा | वनविभाग की आेर से प्रखंड के बड़की धमराय पंचायत भवन में 27 मार्च को हाथियों के हमले में मारे गए छोटकी धमराय निवासी समरी देवी के पति साधु गोप को वन जीव प्राणी कोष के तहत एक लाख 75 हजार रुपए का बैंक ड्राफ्ट सौंपा। कार्यक्रम में मुखिया मंजू देवी वन क्षेत्र पदाधिकारी मदन गोपाल प्रसाद मौजूद थे। सनद हो कि 27 मार्च को प्रखंड के कई इलाकाें में हाथियों के झुंड पहुंच कर काफी उत्पात मचाया था। इस दौरान महुआ चुन रही छोटकी धमराय निवासी समरी देवी को अपने चपेट में ले लेकर मार डाला था। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सरयू प्रसाद वर्मा, फोरेस्टर राज बल्लभ पासवान, सिपाही गुली रजक, रामेश्वर यादव, सहदेव राम, शत्रुघ्न राम, अनिल कुमार, दशतगीर खान सहित कई लोग मौजूद थे।