विश्वकर्मा पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
चंदवारा | प्रखंडमें विश्वकर्मा पूजा को लेकर काफी उत्साह है। कई पूजा समितियों की ओर से पूजा संपन्न होने के बाद कई गांवों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मदनगुंडी में 17 सितंबर को दो गोला कार्यक्रम तथा पथलगडा में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। है। वहीं उरवां में 18 सितंबर को दो गोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें झारखंड के सुपर स्टार शिवशंकर यादव बनाम बिहार के कमलाकांत मिश्रा के बीच मुकाबला हाेगा। वहीं जोगीडीह में 19 सितंबर को आयोजित दो गोला कार्यक्रम में बक्सर के गोपाल राय बनाम पटना के शंभू यादव के बीच शानदार मुकाबला होगा।