- Hindi News
- नशा उन्मूलन के लिए आगे आएं महिलाएं: रेणु
नशा उन्मूलन के लिए आगे आएं महिलाएं: रेणु
प्रखंडके खांडी आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में स्वयं सेवी संस्था झारखंड महिला उत्थान केंद्र की ओर से नशा उन्मूलन को लेकर महिलाओं की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से संस्था के सचिव रेणु वर्णवाल मौजूद थीं। बैठक में संस्था की ओर संचालित कई महिला मंडल के सदस्यों ने भाग लिया।
मौके पर अपने संबोधन में रेणु वर्णवाल ने कहा कि नशा खुरानी समाज के लिए कोढ़ है। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक गांव में अवैध रूप शराब की बिक्री जोरों पर है और इसके चपेट में युवा पीढ़ी आकर अपना देश की तरक्की में बाधक बन रहे हैं। उन्होंने महिलाओं से नशा उन्मूलन के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि जब तक महिलाएं इसके लिए पहल नहीं करेगी तब तक नशा मुक्त समाज की कल्पना करना व्यर्थ होगी। मौके पर महिलाओं ने कहा कि खुलेआम शराब की बिक्री इसके सेवन से आए दिन गांवों में लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। कार्यक्रम का संचालन महेश कुमार मोदी ने किया। मौके पर अंजू देवी, शीला देवी, सरिता देवी, मंजू देवी, सविता देवी, रीना देवी, किरण देवी सहित काली, अंजू, रिंकू, दुर्गा, तारा, सीता क्रांति महिला मंडल की दर्जनों महिला सदस्य मौजूद थीं।