662 विद्यार्थियों के बीच पोशाक का वितरण
चंदवारा | प्रखंडके आदर्श मध्य विद्यालय में कल्याण विभाग की ओर से आवंटित 662 छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक वितरण प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मृदुल पांडेय प्रधानाध्यापिका मंजू कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर त्रिभुवन पांडेय, वार्ड सदस्य बसंती देवी, गौतम पंडित, इंद्रदेव रविदास, पार्वती देवी, शिक्षक संतोष वर्णवाल, कंचन अवधिया, विजया लक्ष्मी पांडेय, राम सागर राणा, चम्पा कुमारी, गिरिजा कुमारी, अनिता कुमारी आदि मौजूद थे।