- Hindi News
- प्रेरकों को नियमित रूप से केंद्र खोलने का निर्देश
प्रेरकों को नियमित रूप से केंद्र खोलने का निर्देश
प्रखंडसह अंचल भवन में भारत साक्षरता मिशन प्राधिकरण जिला साक्षरता समिति की ओर से प्रखंड के सभी प्रेरकों को दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीपीएम अनिल यादव बीपीएम अरविंद दांगी मौजूद थे।
शिविर में बतौर प्रशिक्षक राज्य संसाधन केंद्र आद्री के कार्यक्रम समन्वयक दिलीप कुमार ने प्रखंड के सभी चयनित प्रेरकों को साक्षर भारत मिशन के कार्यों, उद्देश्य कार्यक्रम की विशेषताओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने प्रेरकों को अपने-अपने क्षेत्रों के वैसे निरक्षर बालकों बालिकाओं की जिसकी उम्र 15 वर्ष से ऊपर है। उन्हें केंद्र तक लाने वीटी के माध्यम से उन्हें मनोरंजक तरीके से पठन-पाठन में रूचि जगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मिशन का उद्देश्य भारत में सभी व्यक्तियों को साक्षर बनाना है। उन्होंने सभी प्रेरकों से नियमित केंद्र को खोलने की बात कही। मौके पर प्रेरक रेखा देवी, अनिल कुमार, सरिता देवी, पवन रजक, पिंटू कुमार, रामदेव पासवान, गुलाबचंद्र मणी, पुष्पा कुमारी, खीरू रजक, मेघा कुमारी, बिरजू साव, यमुना दास, मो. आलम सहित कई लोग मौजूद थे।