- Hindi News
- प्रगतिशील किसानों ने की गरमा फसल उगाने पर चर्चा
प्रगतिशील किसानों ने की गरमा फसल उगाने पर चर्चा
चंदवारा | प्रखंड के उरवां पंचायत भवन में उरवां, पथलगड़ा मदनगुंडी पंचायत के प्रगतिशील किसानों कृषक मित्रों की बैठक वीरेंद्र पासवान की अध्यक्षता में की गई। बैठक में क्षेत्र में गरमा फसल उगाने के लिए जानवरों से फसल का बचाव करने सहित कई निर्णय लिया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में आधुनिक तरीके से खेती की जा रहा है। लेकिन लोगों द्वारा अपने जानवरों को छुटा छोड़ देने से फसलों को काफी नुकसान होता है। निर्णय लिया गया कि वैसे जानवरों को जानवर के मालिक अपनी देख-रेख में रखे। अगर ऐसा नहीं होता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बैजनाथ यादव, मुखिया भुनेश्वर पंडित, धुपाली यादव, झरी राणा, जय नारायण रजक, राजेंद्र चौधरी, मो. ताहिर, बिनोद यादव, शंकर भुइयां, महावीर यादव, सरयू पासवान, गंगेश्वर दास सहित कई लोग मौजूद थे।