- Hindi News
- चंदवारा जिला परिषद सीट के लिए दर्ज कराई आपत्ति
चंदवारा जिला परिषद सीट के लिए दर्ज कराई आपत्ति
चंदवारा | प्रखंडको दो जिला परिषद क्षेत्रों में बांटने की भौगोलिक तरीके पर उरवां के ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बीडीओ को एक आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि पंद्रह पंचायतों के इस प्रखंड को दो जिला परिषद क्षेत्रों में बांटा गया है। जिसमें उरवां पंचायत को भाग एक में रखा गया। जबकि उरवां पंचायत की भौगोलिक स्थिति जनसंख्या के आधार पर उरवां पंचायत को चंदवारा जिला परिषद के भाग संख्या दो में होना चाहिए ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा है कि उरवां को जिला परिषद के सीमांकन में हुई गड़बड़ी को समय से सुधार किया जाए। ताकि उरवां पंचायत के लोगों को आवागमन के साथ-साथ अन्य सुविधाएं बेहतर ढंग से मुहैया हो सके। आवेदन में संतोष पासवान, झरी राणा, दिलीप यादव, राजकुमार पासी, राजेंद्र कुमार शर्मा, नागेश्वर यादव, चंद्रदेव पासवान, गणेश रविदास, सुखदेव पासवान आदि का हस्ताक्षर है।