चंदवारा |प्रखंड के उमवि दिग्थू गैड़ा में कल्याण विभाग की ओर से आवंटित पोशाक का वितरण मुखिया बालेश्वर यादव पंसस रमेश यादव ने किया। इस दौरान विद्यालय के 203 बच्चों को पोशाक दी गई। मौके पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शिवचरण यादव, पारा शिक्षिका चंदा देवी सहित समिति के कई सदस्य मौजूद थे।