पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंदवारा : एलपीजी कनेक्शन वितरण के लिए पंचायतों में कैंप की तिथि तय

चंदवारा : एलपीजी कनेक्शन वितरण के लिए पंचायतों में कैंप की तिथि तय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदवारा | प्रखंडमुख्यालय में सभी पंचायतों के मुखिया के साथ बीडीओ सुनीला खलको की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक मे राजीव गांधी ग्रामीण एलपीजी कनेक्शन वितरण योजना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में बीपीएल कार्डधारियों को एक बार जमा फ्री एलपीजी कनेक्शन देने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बताया गया कि निर्धारित तिथि को इच्छुक बीपीएल कार्डधारी आवेदन प्रपत्र के साथ बीपीएल कार्ड, आधारकार्ड, आवासीय पहचान पत्र व्यक्तिगत फोटो पहचान पत्र की छायाप्रति जमा करेंगे।

बताया गया कि जिन बीपीएल कार्डधारी जिनका नाम बीपीएल सूची में अंकित है किंतु उन्हें बीपीएल कार्ड उपलब्ध नहीं हुआ हो तो ऐसी स्थिति बीडीओ द्वारा इच्छुक बीपीएल कार्डधारी को बीपीएल प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। गैस कनेक्शन वितरण को लेकर सभी पंचायतों में कैंप के आयोजन को लेकर तिथि का निर्धारण किया गया है। इसके तहत बेंदी पंचायत में 16 फरवरी, चंदवारा पश्चिमी में 18, चंदवारा पूर्वी में 19, भोंडो में 20, कांको में 21, उरवां में 22, थाम में 23, बड़की धमराय में 24, खांडी में 25, कांटी में 26, आरागारो में 27, पथलगड़ा में 28 फरवरी, पिपराडीह में दो मार्च, बिरसोडीह में तीन मार्च मदनगुंडी में चार मार्च को कैंप का आयोजन किया जाएगा।