165 छात्राओं के बीच साइकिल वितरित
चंदवारा . प्रखंडमुख्यालय परिसर में कल्याण विभाग की ओर आवंटित 165 छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। इस दौरान मध्य विद्यालय जयपुर कांको के 76, मवि उरवां के 49, उवि ढाब के 27 मवि बेंदी के 13 छात्राओं को साइकिल दी गई। कार्यक्रम में प्रमुख महेंद्र यादव ने छात्राओं से कहा कि साइकिल का उपयोग बेहतर पढ़ाई करने के लिए करें। मौके पर बीडीओ सुनिला खलखो, विधायक प्रतिनिधि रामचंद्र शर्मा, उपप्रमुख श्यामदेव यादव, प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बिनोद दास सहित कई शिक्षक और बच्चे मौजूद थे।