कयामत क्लब ने अारागारो को 5-4 से हराया
चंदवारा . नवयुवकक्लब द्वारा प्रखंड के गजूरे खेल मैदान में आयोजित नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच कयामत क्लब पिपराडीह बनाम आरागारो के बीच खेला गया। निर्धारित 30-30 मिनट के रोमांचक मैच में कयामत क्लब पिपराडीह ने आरागारो को 5-4 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि आजसू के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने विजेता उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मौके पर मो. शफीक, नारायण साव, मो. मुमताज, तारकेश्वर साव, मुन्ना अंसारी, उमा शंकर दास, नील रतन यादव, इम्तियाज अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।