पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ससुराल में जली न्यू कारो की बेटी

ससुराल में जली न्यू कारो की बेटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फुसरो. सीसीएलबीएंडके प्रक्षेत्र के करगली वाशरी में कार्यरत सह न्यू कारो निवासी मोहन सिंह की बेटी 32 वर्षीय किरण देवी अपने ससुराल डुबडीहा पुरूलिया में जल गई। उन्हें केएम मेमोरियल चास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां वह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। जानकारी के अनुसार किरण देवी का शरीर लगभग 80 फीसदी जल गया है। उसके चार बच्चे (2 बेटे दो बेटियां) हैं। उसकी शादी पुरुलिया के संतोष सिंह के साथ लगभग 10 वर्ष पूर्व हुई थी। घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्थानीय थाना को दे दी गई है। लड़की के चाचा बिरजू सिंह ने बताया कि उसका पति पैसे के लिए उसे हमेशा प्रताड़ित करता था। कई बार उसकी पिटाई भी कर चुका है। उन्होंने बताया कि लड़की के पिता ने बलोरो खरीदा था, उसे लड़की का पति लाने को कहता था। पैसा नहीं दे पाने के कारण ही संभवत: उसे जलाया गया है।