दो बूथों पर बदला ईवीएम
खराब मौसम के बावजूद चंदनकियारीमें रिकार्ड मतदान
सुबह बूंदाबांदी के बाद दिन भर छाए रहे बादल
चंदनकियारी में हुआ शांतिपूर्वक मतदान
चंदनकियारीविस क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा। क्षेत्र के 265 बूथों में दो लाख 17 हजार मतदाताओं में 71.28 प्रतिशत मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। कहीं से किसी प्रकार की झड़प की सूचना नहीं है। चंदनकियारी विस क्षेत्र के 50 नंबर बूथ का स्थान परिवर्तन कर दिए जाने से गुस्साए अधिकतर मतदाताओं ने वोट नहीं दिया। इस बूथ में 728 मतदाताओं में मात्र 213 वोट पड़े। इसके अलावा जीवनडीह के बूथ में एक युवक द्वारा मतदाताओं को बहकाने के कारण पुलिस कर्मियों ने उसकी धुनाई कर दी। जबकि युवक ने बताया कि वह मतदाताओं को कतार में लगा रहा था, किसी व्यक्ति विशेष को वोट देने के लिए किसी को नहीं उकसाया, पुलिस कर्मियों ने बेवजह उसकी पिटाई कर दी।
वोट देने के बाद निशान दिखाते बीएसएल के अफसर।
चंदनकियारी विस सीट में चास प्रखंड के 87 बूथ और चंदनकियारी प्रखंड के 178 बूथ हैं। सुबह सात बजे दो बूथों को छोड़ सभी बूथों पर मतदान शुरू हो गया था। चास प्रखंड के बूथ संख्या 58 और चंदनकियारी प्रखंड के बूथ संख्या 213 में ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मशीन बदलने के बाद मतदान शुरू कराया गया। इस क्षेत्र में मतदाताओं ने निर्भिक होकर मतदान किया। चंदनकियारी में कुल 71.28 प्रतिशत मतदान हुआ। इस सीट पर राज्य में सर्वाधिक मतदान हुआ है।
> शहर के मतदाता वोटिंग के लिए देर से निकले
> सुबह नौ बजे के बाद जुटी लोगों की भीड़
भास्करन्यूज | बोकारो/भोजूडीह/पिंड्राजोरा
खराबमौसम के बावजूद चंदनकियारी के मतदाताओं ने रिकार्ड मतदान किया। यहां राज्य का सर्वाधिक 71.28 प्रतिशत मतदान हुआ। खराब मौसम के कारण बोकारो में मतदान प्रभावित हुआ। सुबह बूंदाबांदी होने और दिन भर बादल छाए रहने के कारण मतदाताओं में उत्साह कम दिखा। शहरी क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक मतदान केंद्रों में काफी कम लोग दिखे। नौ बजे के बाद मतदाताओं की भीड़ बढ़ी, लेकिन मौसम खराब होने के कारण शहर के अधिकतर केंद्रों में कतार छोटी दिखी। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता मतदान शुरू होने से पहले ही कतार में लग गए थे। मॉक पोल के बाद समय पर मतदान शुरू हो गया था। ग्रामीण क्षेत्रों में खराब मौसम के बावजूद दिन भर मतदाताओं की कतार लगी रही।
लोकसभाचुनाव में