तीन दुकानों से हजारों की चोरी
चंदनकियारीप्रखंड के बरमसिया ओपी से 100 गज की दूरी पर स्थित आभूषण दुकान, बर्तन दुकान एवं शराब दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर हजारों रुपये के समान सहित नगदी चुरा लिए। सुबह जैसे ही चौक पर लोगों की आवाजाही शुरू हुई तो लोगों ने देखा कि तीन दुकानों के शटर का ताला टूटा हुआ है। इस संबंध में बर्तन दुकान ज्वेलरी दुकान के मालिक गौतम कुमार दे ने शिकायत की है।
चोरों को अविलंब पकड़ने का आश्वासन
तीनदुकान में चोरी होने के विरोध में आसपास के ग्रामीणों ने चंदनकियारी पुरूलिया मुख्य पथ को बरमसिया स्टैंड के समीप बांस बल्ली लगाकर जाम कर दिया। सड़क जाम सुबह सात बजे से लेकर 11 बजे तक रहा। सड़क जाम की खबर पाकर चास डीएसपी घटना स्थल पहुंचे और लोगों से वार्ता कर चोरों काे अविलंब गिरप्तार करने का आश्वासन दिया। मौके पर चास डीएसपी मनीष टोप्पो, चंदनकियारी पुलिस निरीक्षक सरोजानंद झा, बरमसिया ओपी प्रभारी नरेश कुमार, ग्रामीणों की ओर से विनोद गोराई, असिम सिंह, शिबू राय, दिगविजय सिंह आदि उपस्थित थे।
डाॅगस्कवायड टीम ने की जांच | बरमसियाओपी क्षेत्र में हुई चोरी की घटना को लेकर बोकाराे के डाग स्कवाट टीम ने जांच किया। टीम में लाए कुत्ते को मुख्य मार्ग पर दौड़ाया गया। कुत्ता बंगाल की सीमावर्ती इलाका की ओर इंगित कर रहा था।