पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर न्यूज|जैनामोड़

भास्कर न्यूज|जैनामोड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|जैनामोड़

रविवारको जैनामोड़-फुसरो मार्ग पर एक महिला समेत छह संदिग्ध पकड़े गए थे। इसमें चर्च रोड रांची निवासी लखन सिंह उर्फ रमाशंकर सिंह की पहचान कुख्यात अपराधी के रूप में पुलिस ने की है। जानकारी के अनुसार संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद रांची के सुखदेव नगर थाना की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर मिनाज आलम के नेतृत्व में सोमवार को जरीडीह थाना पहुंची। उसने चार घंटे संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के अनुसार लखन सिंह उर्फ रमाशंकर सिंह पर रांची के सुखदेव नगर थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। रमाशंकर उग्रवादी संगठन के नाम पर लेवी वसूलता था। रमाशंकर के तार उग्रवादियों से जुड़े होने की बात सामने आई है। रांची स्थित मोरहाबादी मैदान की एक जमीन की खरीद-फरोख्त के सिलसिले मेें सभी जैनामोड़ आए थे। अनुसंधान के बाद रांची निवासी युवती प्रीति सिंह चास निवासी राजू कमार को परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं लखन सिंह उर्फ रमाशंकर सिंह समेत गिरफ्तार अन्य बरियातु निवासी मनोज कुमार आदि को साथ ले गई है।

पीएलएफआई से जुड़े हैं लखन के तार

रांचीपुलिस से मिली सूचना के अनुसार रांची के विभिन्न क्षेत्रों से कुख्यात अपराधी लखन सिंह पीएलएफआई नामक उग्रवादी संगठन से जुड़ा है तथा संगठन के नाम पर लेवी वसूलने का काम करता था। रांची के लालपुर सुखदेव नगर थाना में लखन के विरुद्ध लूट हत्या का मामला दर्ज है।

अपराधीके झांसे में गई थी युवती

जरीडीहथाना क्षेत्र के जैनामोड़ से गिरफ्तार छह संदिग्धों में से युवती प्रीति सिंह की अनुसंधान के बाद छत्तीसगढ़ के यशपुर कुनकुरी के सीओ उमेश नंदा की भतीजी के रूप में पहचान की गई। नंदा के अनुसार प्रीति राजकीय होमियोपैथ महाविद्यालय धनबाद की फाइनल इयर की छात्रा है।

अपराधी लखन रांची पुलिस के हवाले