पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासनिक हस्तक्षेप से सलटा विवाद

प्रशासनिक हस्तक्षेप से सलटा विवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शव दफनाने को लेकर दो समुदाय के बीच विवाद को लेकर शनिवार काे सोनाबाद गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। चास अनुमंडल पदाधिकारी श्याम नारायण राम, अंचलाधिकारी राम नरेश सोनी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष टोप्पो, यातायात डीएसपी रवींद्र कुमार सिंह, पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अजीत कुमार, चास (मु0) प्रभारी नागेंद्र राय सहित काफी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में विवाद को सुलटाया गया। प्रशासनिक पदाधिकारियों के हस्तक्षेप दोनों समुदायों के बीच समझौता होने पर शाम छह बजे शव को दफनाया गया। जानकारी के अनुसार खैरुन बीबी नामक महिला की मौत चास के किसी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मृत महिला का कोई पुत्र नहीं रहने के कारण बेटी के ससुराल वाले शव सोनाबाद ले आये। यहां आम रास्ता पर शव दफनाने को लेकर विवाद हुआ। बाद में प्रशासनिक हस्तक्षेप से मामला सलटा। वैसे आम रास्ता उसकी सुरक्षा को लेकर दोनों पक्षों के बीच शांति बनाये रखने के लिए धारा 107 के तहत मामला अनुमंडल पदाधिकारी चास के न्यायालय में चल रहा है। दोनों पक्षों के दर्जनों लोग इस में शामिल हैं।