- Hindi News
- बुनियादी स्कूल, चास में शहरी पेयजलापूर्ति योजना के लिए पानी
बुनियादी स्कूल, चास में शहरी पेयजलापूर्ति योजना के लिए पानी
बुनियादी स्कूल, चास में शहरी पेयजलापूर्ति योजना के लिए पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। काफी दिनों से निर्माण कार्य बंद है। पानी टंकी का काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन काम बंद होने के कारण टंकी निर्माण के लिए लगाए गए सेट्रिंग के बांस कभी भी गिर सकते हैं। टंकी के सेट्रिंग के बांस एक ओर झुक गए हैं। इस परिसर में प्राथमिक और मध्य विद्यालय चलते हैं। सैकड़ों बच्चे मैदान में खेलकूद करते हैं। क्षतिग्रस्त सेट्रिंग के बांस अगर गिर गए तो कई बच्चे घायल हो सकते हैं। टंकी के क्षतिग्रस्त सेट्रिंग को देख फोटो जनर्लिस्ट अभिषेक मिश्रा ने अपने कैमरे में कैद किया।