पिंड्राजोरा | प्राथमिकविद्यालय केन्दाडीह चास एक में कक्षा एक से पांच तक के कुल 117 बच्चों के बीच 24660 रुपये छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। कक्षा एक से चार के बीच प्रति छात्र को 180 रुपये तथा कक्षा पांच के 23 छात्र-छात्राओं को 360 रुपये की दर से यह भुगतान किया गया।