स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली
तालगड़िया | भोजनसे पहले और शौच के बाद हाथ धोने के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता दिवस मनाया गया। जागरूकता रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चे तख्ती में विभिन्न तरह के स्लाेगन लिखकर चल रहे थे। चास के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुपुनकी के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता दिवस पर जागरूकता रैली निकाली।