एनएच जाम में 15 के विरुद्ध केस
जैनामोड़ | 25सितंबर को चास मंडल कारा में संदेहास्पद स्थिति में जैना मोड़ निवासी बसंत कुमार गुप्ता की हुई मौत से आक्रोशित परिजन उसके समर्थन में एनएच 320 को जाम करनेवालों के विरुद्ध जरीडीह थाना में बीडीअो डाॅ अनवर हुसैन ने मामला दर्ज करवाया है। जिन 15 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है उनमें शंकर गुप्ता, त्रिभुवन प्रसाद गुप्ता उनकी प|ी, सुनील कुमार गुप्ता, सुरेश प्रसाद गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, फुसरो निवासी मंटू रजवार वीरु कुमार रजवार, फुसरो बस स्टैंड निवासी बबलू मंडल, जैना मोड़ निवासी शंकर प्रसाद गुप्ता, होसिर निवासी सुभाष साव, राजू कुमार श्रीवास्तव, फुसरो निवासी बबलू देहाती, रंजीत कुमार वर्णवाल आदि के नाम शामिल हैं। इन लोगों पर एक बजे दोपहर से साढ़े पांच बजे शाम तक एनएच जाम करने के साथ अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार कर गाली-गलौज करने, इस दौरान प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने, सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने, अपशब्द का प्रयोग करने, आकस्मिक सेवा वाले वाहनों को रोकने, आवागमन बाधित करने आदि का आरोप लगाया गया है।