तरक्की के लिए शिक्षा आवश्यक : विधायक
समाजकी उन्नति राष्ट्र की तरक्की के लिए शिक्षा अत्यंत जरूरी है। बच्चे भविष्य हैं। इन्हें निखारने के लिए समाज को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
ये बातें चंदनकियारी के विधायक सह वन विकास निगम के चेयरमैन उमाकांत रजक ने कही। विधायक भोजूडीह इंटर महाविद्यालय में आयोजित पुस्तकालय भवन का उदघाटन सह छात्रों अभिभावकों के अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता अगर विकास कार्यों में कंधे से कंधे मिलाकर चले तो इस महाविद्यालय में संसाधन की कमी को दूर करने में देर नहीं लगेगी। उन्होंने अभिभावकों विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि कालेज में डिग्री की पढ़ाई के साथ-साथ विज्ञान की पढ़ाई भी चालू करवाएंगे। उन्होंने कहा कि मांग पर राज्यसभा सांसद शिक्षा को बेहतरी के लिए पचास लाख रुपये देने को सहमत हुए।