पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बकाया भुगतान की मांग को ले धरना

बकाया भुगतान की मांग को ले धरना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्युतआपूर्ति प्रमंडल बेरमो, कथारा, जैनामोड़ में कार्यरत मानव दिवस कर्मियों नें अपने चार माह से लंबित मानदेय भुगतान को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल तेनुघाट स्थित कार्यपालक अभियंता कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। धरने में शामिल विद्युत आपूर्ति तकनीकी मानव दिवस कर्मियों ने कहा कि विद्युत अधीक्षण अभियंता चास अंचल द्वारा लंबित मानदेय भुगतान के आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। वहीं दैनिक मजदूरी के संबंध में पारित आदेश को लागू करने की मांग की गई। इसके अलावा भविष्य में मानदेय का भुगतान प्रतिमाह नियमित एवं स्थाई रूप से बैंक खातों में हो, इसकी व्यवस्था करने उप महाप्रबंधक कार्मिक का पत्र जो अध्यक्ष झारखंड विद्युत सप्लाई श्रमिक संघ को लिखा गया था। उसमें अंकित घोषणाओं को लागू करने की मांग की गई। साथ ही यह चेतावनी दी गई की ऐसा नहीं होने पर 16 फरवरी को सभी मानव दिवस कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे। धरने में भागीरथ नायक, भोला रवानी, मुन्ना शर्मा, राजेंद्र यादव, भास्कर यादव, दुलारचंद यादव, सुभाष आदि मौजूद थे।