पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूल फांककर चलने को मजबूर हैं लोग

धूल फांककर चलने को मजबूर हैं लोग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|सियालजोरी/तालगड़िया

उद्योगलगने से स्थानीय लोगों की समस्या दूर होगी। लोगों के पानी, बिजली, सड़क आदि समस्याओं का निदान होगा। इस आकांक्षा से सियालजोरी, चंदाहा, बुढ़ी बिनोर सहित कई गांव के लोगों ने इलेक्ट्रो स्टील प्लांट बसाया। लेकिन कंपनी उनकी आकांक्षाओं पर पानी फेर रही है। बिजुलिया से इलेक्ट्रो स्टील प्लांट तक जाने वाली सड़क की स्थिति जर्जर है। लोग धूल फांककर चलने को विवश हैं। स्कूली बच्चों का ड्रेस विद्यालय पहुंचने के पहले ही गंदा हो जाता है। विवश होकर स्थानीय लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी चास को लिखित शिकायत किया। ग्रामीणों ने जर्जर सड़क और नियोजन के संबंध में शिकायत की है।

जर्जर सड़क पर कोयला एवं लोह अयस्क लदे भारी वाहनों के चलने से काफी धूल उड़ रहा है। ज्वलनशील पदार्थों से प्रतिदिन स्कूल के विद्यार्थियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। सड़क पर चलने वाले लोग भी काफी परेशान रहते हैं।

{ बिजुलिया इलेक्ट्रो स्टील पथ जर्जर

{ अनुमंडल पदाधिकारी से की शिकायत