पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िबजली को ले ग्रामीणों ने किया घेराव

िबजली को ले ग्रामीणों ने किया घेराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालीडीह. बोकारो . चासप्रखंड अंतर्गत राधानगर पंचायत के ग्रामीणों ने बिजली की नियमित आपूर्ति की मांग को लेकर बियाडा स्थित बिजली सब स्टेशन का घेराव कर अपना रोष प्रकट किया। गुस्साये ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए चारों फीडरों से करीब तीन घंटा तक विद्युत आपूर्ति बाधित किया।
राधागांव के ग्रामीणों ने राधानगर पंचायत के मुखिया शंकर मुण्डा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। मुण्डा ने बताया की राधानगर पंचायत के गांवों में चार नंबर फीडर सें करीब पंद्रह दिन से चार घंटा भी बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही थी। अगर बिजली अापूर्ति नहीं सुधरी तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य नित्यानंद मुण्डा के साथ बिन्दु महतो, सुभाष सरकार, तापस मिश्रा, विश्वनाथ मिश्रा, मारणी बाउरी, अशोक बाउरी, जयचंद बाउरी के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।