पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासन की टीम बैरंग वापस लौटी

प्रशासन की टीम बैरंग वापस लौटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तालगड़िया/सियालजोरी. चासप्रखंड के चंदाहा पंचायत के भागाबांध मौजा में मनरेगा के तहत सड़क बनाने हेतु जमीन की मापी करने हेतु एसडीओ श्याम नारायण राम के नेतृत्व में पहुंची टीम को ग्रामीणों ने मापी करने से रोक दिया। इसके बाद प्रशासन की टीम बैरंग वापस लौटी। सड़क के लिए जमीन मापी करने गई टीम पुलिस बल और वज्र वाहन के साथ पहुंची थी। आक्रोशित ग्रामीण महिलाएं हरवे-हथियार के साथ मापी स्थल पहुंचे और जमीन पर मालिकाना हक बताते हुए मापी करने से रोक दिया। ग्रामीणों ने कहा कि िकसी भी सूरत में एक इंच भह जमीन सड़क बनाने के लिए नहीं दी जाएगी। गांव आने-जाने के लिए पक्की सड़क उपलब्ध है। इसके बाद यहां सड़क निर्माण का कोई औचित्य नहीं है। इसकी प्राक्कलित राशि चार लाख बयासी हजार रुपए है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखकर एसडीओ के नेतृत्व में पहुंची टीम वापस लौट गई। एसडीओ के साथ चास के प्रखंड विकास पदाधिकारी विजयेन्द्र कुमार, सीओ राम नरेश सोनी, सियालजोरी थाना प्रभारी, चास मु. थाना प्रभारी, सीआई, सरकारी अमीन, तहसील कर्मचारी आदि थे।