पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तैयारी |18 से 20 सितंबर तक कोल इंडिया में वर्क टू रूल आंदोलन को सफलता के लिए श्रमिक संगठनों ने कमर कसी

तैयारी |18 से 20 सितंबर तक कोल इंडिया में वर्क टू रूल आंदोलन को सफलता के लिए श्रमिक संगठनों ने कमर कसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संयुक्त मोर्चा ने बनाई आंदोलन की रणनीति

बेरमो. संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की पीट मीटिंग करगली वाशरी करगली एक्सवेशन में हुई। बैठक में सुजीत घोष, श्यामल सरकार, सूर्यनाथ सिंह ने कहा कि कोल इंडिया में विनिवेश नहीं होने दिया जाएगा। निजीकरण का विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 10 प्रतिशत विनिवेश कोल इंडिया पहले ही कर चुकी है, अब फिर विनिवेश होगा तो निजी लोगों के इशारों पर कोल इंडिया को नाचना पड़ेगा। पांचों केंद्रीय ट्रेड यूनियन विनिवेश के खिलाफ एक मंच पर गए हैं। उन्होंने कहा कि हर हाल में 18, 19, 20 वर्क टू आंदोलन को सफल बनाना है। मौके पर सुंदर सिंह, उद्यम सिंह, एस हरि मूर्ति, अरविंद पांडेय, पलन प्रसाद, शंकर दास गुप्ता, रणविजय सिंह, अशोक तिवारी, सूरज सिंह, शरण सिंह राणा, राजनारायण सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

मंचासीन यूनियन के पदाधिकारीगण।

भास्कर न्यूज. बेरमो

करगली ऑफिसर्स क्लब में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें पांचों मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन के अलावा कई क्षेत्रीय यूनियन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने एकमत होकर 18 से 20 सितंबर तक कोल इंडिया की सभी अनुषंगी इकाई में किए जाने वाले वर्क टू रूल आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता 10 सदस्यीय टीम ने की। जिसमें गिरजाशंकर पांडेय, चंद्रशेखर झा, अरुण कुमार सिंह, श्याम बिहारी सिंह दिनकर, सूर्यनाथ सिंह, सुभाष महतो, गजेंद्र सिंह, केवल चौहान, धनेश्वर महतो मधुसूदन भट्टाचार्य शामिल थे। संचालन सुजीत घोष ने किया। उन्होंने कहा कि मजदूरों को अपना हक अधिकार लेना है तो एकमत होकर आंदोलन सफल बनाना होगा। सभा को महेंद्र विश्वकर्मा, श्यामल सरकार, शिवनंदन चौहान, उत्तम सिंह, वरुण सिंह, सुरेश शर्मा, रामेश्वर साव, जवाहरलाल यादव, भीम महतो, शंकर ठाकुर, इनामुल हक, रामेश्वर मंडल, सतीश चंद्रा, पीसी मंडल, ओमशंकर सिंह, विनोद चौधरी, चंद्रशेखर महतो, प्रदीप विश्वास, संजू रवानी, नीलकंठ रविदास, भाई प्रमोद, अशोक सिंह, रंजीत महतो, अंजनी त्रिपाठी, डॉ रघुनाथ सिंह, अशोक सिंह, रसीद अंसारी, एल चक्रवर्ती, के डी सिंह, दिलीप मरीक सहित कई लोगों ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गहन चिंतन के बाद मांग पत्र तैयार किया गया है।