- Hindi News
- संत कोलंबा कॉलेज मैदान में इंटर कॉलेज वॉलीबाल टूर्नामेंट
संत कोलंबा कॉलेज मैदान में इंटर कॉलेज वॉलीबाल टूर्नामेंट
भास्कर न्यूज. धनबाद,हजारीबाग
इंटर कॉलेज वॉलीबाल टूर्नामेंट का मैच संत कोलंबा कॉलेज मैदान में शनिवार को प्रारंभ हो गया। जिसमें पहला मैच पुरुष वर्ग में एसटीसी बनाम पीजी डिपार्टमेंट के बीच खेला गया। जिसमें एसटीसीसी क्लब हजारीबाग की जीत 25-12 से हुई। महिला वर्ग में एसटीसी बनाम पीजी डिपार्टमेंट में एसटीसी की जीत 25-20 से हुई। वहीं तृतीय मैच पुरुष वर्ग में बीएस सीटी कॉलेज बनाम आरवीएस कॉलेज चास के बीच खेला गया। जिसमें बीएससीटी कॉलेज की अीज 25-18 से हुई। चतुर्थ मैच महिला वर्ग में केबी डब्लू कॉलेज हजारीबाग बनाम एसीएच के बीच खेला गया। जिसमें केबी महिला महाविद्यालय की टीम ने 25-14 से मैच जीत लिया। पांचवे राउंड पुरुष वर्ग में यूसेट बनाम रामगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें रामगढ़ कॉलेज की टीम विजेता बनी। छठा राउंड महिला वर्ग में एसटीसी बनाम पीकेआरएम धनबाद के बीच खेला गया। जिसमें वॉकओवर के साथ एसटीसीसी की जीत हुई।
मॉर्खमबनाम पीकेआरएम में हुआ मुकाबला
शनिवारको खेले गए मैच में मॉर्खम कॉलेज बनाम पीकेआरएम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें पीकेआरएम कॉलेज की 25-18 से जीत हुई। वहीं दूसरे चरण में एसटीसीसी बनाम रामगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें रामगढ़ की टीम विजेता बनी। तीसरे चरण में बीएसके कॉलेज मैथन बनाम विस्थापित कॉलेज के बीच खेला गया। जिसमें विस्थापित कॉलेज की जीत 25-17 से हुई। पीकेआरएम धनबाद बनाम बीएससीटी के बीच खेला गया। जिसमें बीएससीटी कॉलेज के बीच खेला गया। अंतिम मैच एसीएच बनाम जेजे तिलैया के बीच खेला गया। जिसमें एसीएच कॉलेज की जीत 25-22 से हुई।
महत्वपूर्ण बिंदू
हजारीबागमहिला कॉलेज और एसएसएलएनटी कॉलेज धनबाद के बीच हुए मुकाबले में केबीडब्लू महिला कॉलेज की प्रतिभागियों ने खाली पांव मैच खेला। जर्सी भी अपना था। कॉलेज से इन्हें कोई सुविधा नहीं मिली। प्रतिभागियों का कहना था कि यदि कॉलेज की ओर से कोई सुविधा मिली होती तो हमलोग और बेहतर प्रदर्शन करते। एसएसएलएनटी कॉलेज की प्रतिभागी कैट्स पहनकर खेल रहीं थी। इस प्रकार हजारीबाग महिला कॉलेज की टीम एसएसएलएनटी कॉलेज से सेमिफाईनल मुकाबला हार गईं।