पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीके राय और आरएस मोर कॉलेज को मिला एक एक शिक्षक

पीके राय और आरएस मोर कॉलेज को मिला एक-एक शिक्षक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. धनबादहजारीबाग

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूजी कॉलेजों में कार्यरत छह शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। जिनका स्थानांतरण हुआ है। उनमें राजनीति विज्ञान के शिक्षक जीएम खान को चास कॉलेज से बीएसके कॉलेज मैथन भेजा गया है।

फिलोस्फी के शिक्षक केकेएस चौधरी को मॉर्खम कॉलेज हजारीबाग से कतरास कॉलेज, गणित के शिक्षक एसी त्रिगुणायक को मार्खम कॉलेज से कतरास, एंथ्रोपोलोजी के शिक्षक बी रंजन को केबी कॉलेज बेरमो से पीजी हजारीबाग, मानव विज्ञान के शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद को चास कॉलेज से आरएस मोड़ कॉलेज और पीके जायसवाल को चॉस कॉलेज से पीकेआरएम कॉलेज धनबाद जारी किया गया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।