पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बकाया मानदेय को लेकर मानव दिवसकर्मी का धरना आज

बकाया मानदेय को लेकर मानव दिवसकर्मी का धरना आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरमो| विद्युतविभाग बेरमो में कार्यरत मानव दिवसकर्मी विगत चार माह से लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर 11 फरवरी को एक दिवसीय धरना देंगे। बकया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो 26 फरवरी से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठेंगे। इस संबंध में मानव दिवस कर्मियों ने विद्युत कार्यपालक अभियंता तेनुघाट को पत्र लिखकर बकाया मानदेय भुगतान करने की मांग की है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बेरमो में मानव दिवस कर्मी विगत 4 माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे इनके आश्रितों के बीच समस्या उत्पन्न हो गई है। विद्युत अधीक्षक अभियंता चास द्वारा 7 फरवरी तक मानदेय भुगतान का आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया।