ट्रक ने किया घायल
पिण्ड्राजोरा| विनोदबिहारी महतो उच्च विद्यालय कुर्रा भण्डरो के चतुर्थ वर्ग में कार्यरत दिगम्बर महतो सोमवार को ट्रक संख्या एनएल 02के 0321 के चपेट में आने से जख्मी हो गए। पिण्ड्राजोरा पुलिस के सहयोग से उन्हें जख्मी हालत में चास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ट्रक को पकड़कर अपने कब्जे में कर लिया है।