पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैयत ग्रामीण ने सड़क को बांस से घेरा, अावागमन बाधित

रैयत ग्रामीण ने सड़क को बांस से घेरा, अावागमन बाधित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मायल के पटरिया टोला में मिट्टी गिराने के बाद बंद सड़क।

भास्कर न्यूज. चितरपुर

केंदुआटांड़ के रैयत ग्रामीण सुरेश महतो ने रजरप्पा बाइपास सड़क पर बांस झाड़ियों के द्वारा घेर दिया गया है। जिस कारण इस सड़क पर अवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। बताया जाता है कि आरईओ विभाग के द्वारा लगभग 91 लाख की लागत से एनएच 23 स्थित होटल सांझ से मायल पटरिया टोला तक इस सड़क का निर्माण कराया गया था। इस सड़क के बनने से लोगों को सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट आवासीय काॅलोनी आने में काफी सुविधा होती थी, लेकिन सड़क को घेर देने से राहगीरों को अवागमन में काफी दिक्कतें हो रही है। इस बावत रैयत सुरेश महतो का कहना है कि इस सड़क का निर्माण मेरी रैयती जमीन पर किया गया है। उस दौरान मुझे स्लरी में काम देने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन सड़क निर्माण पूरा हो जाने के बावजूद भी मुझे अभी तक काम नहीं दिया गया। जिस कारण विरोध स्वरूप सड़क मार्ग को बंद कर दिया हूं। सड़क को घेर देने से सभी तरह के वाहनों का अवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है।