- Hindi News
- हज यात्रा के लिए चितरपुर से पहला जत्था रवाना
हज यात्रा के लिए चितरपुर से पहला जत्था रवाना
माल्यार्पण कर विदाई देते हज कमेटी के सचिव और अन्य।
भास्कर न्यूज. रजरप्पा
हज यात्रा के लिए चितरपुर से पहला जत्था शनिवार को रवाना हुआ। पहले जत्था में दस हज यात्री शामिल हैं। हज यात्री दोपहर में चितरपुर स्थित अंसार मस्जिद में नमाज अदा की। मौके पर चितरपुर हज कमेटी के सचिव हाजी वजीउल्लाह ने हज यात्रियों को माल्यार्पण कर विदा किया। हज कमेटी के सचिव ने बताया, सभी हज यात्री शाम सात बजे रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जेद्दा के लिए रवाना होंगे। हज यात्रा में जाने वालों में हसनैन अहमद, समशा खातून, मलिक शमशुद्दीन, तरन्नुम आरा, जैबुन निशा (चितरपुर), जाकीर मियां कमरुन निशा (सिकनी) और मो. हारुण, वफती खातून समीउल्लाह (चाड़ी) शामिल हैं। हज कमेटी के सचिव ने यह भी बताया कि हज यात्रियों का अगला जत्था 17 सितंबर को रवाना होगा। जिसमें चितरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से कुल 30 हजयात्री रवाना होंगे।