पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेहतर भविष्य के लिए अनुशासित होकर करंे पढ़ाई : प्राचार्य

बेहतर भविष्य के लिए अनुशासित होकर करंे पढ़ाई : प्राचार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केक काटकार कार्यक्रम का उदघाटन करते प्राचार्य अन्य।

चितरपुर. मुरूबंदास्थित गर्वमेंट इंजीनियरिंग काॅलेज में शुक्रवार देर शाम सीनियर छात्र-छात्राओं द्वारा नए छात्र-छात्राओं के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य रूप से मौजूद काॅलेज के प्राचार्य अनिल विकास चौधरी ने की। तत्पश्चात सभी नए छात्र-छात्राओं का स्वागत तिलक गुलाब फूल भेंटकर किया गया। प्राचार्य ने कहा कि अपने बेहतर भविष्य के लिए आप अनुशासन होकर पढाई करें। तभी आप अपना भविष्य उज्जवल कर सकते है। तत्पश्चात रंगारंग कार्यक्रम के साथ देर रात तक छात्र - छात्राएं झुमते रहे। मौके पर उप प्राचार्य पंकज सरकार, दीपक मांझी, अमित गांगुली सहित रविकांत सिंह, आकिब जावेद, शहबाज अहमद, रवि गुप्ता, अभिषेक कुमार, शंकर कुमार, दिलीप महतो, प्रिंस शुभम, दीपक कुमार, अभिषेक किशोर, संदीप मौजूद थे।