आजसू की बैठक में कमेटी का गठन
चितरपुर | सांडीस्थित हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार को ग्राम कमेटी गठन को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रभारी बैजनाथ महतो मौजूद थे। इस दौरान भुचूंगडीह सहित सांडी और कोईहारा के लिए ग्राम कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सांडी के लिए अमरेश कुमार चौधरी अध्यक्ष, अनिल कुमार सचिव और बबलू कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कोईहारा के लिए खिरोधर मानकी अध्यक्ष, गणेश महतो सचिव और रविंद्र मानकी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा भुचूंगडीह के लिए परमेश्वर महतो अध्यक्ष, मो. इमरान अंसारी सचिव और भोलाराम महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर नायक ने की। मौके पर माथुर महतो, नंदकिशोर दांगी, अफाक अहमद, महेंद्र महतो, धर्मदेव महतो, मटुकधारी, जोहरा महतो, वशीर अंसारी, धनेश्वर महतो, भुनेश्वर महतो सहित कई मौजूद थे।