पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चितरपुर | बड़कीपोनास्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बुधवार को छात्रवृत्ति

चितरपुर | बड़कीपोनास्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बुधवार को छात्रवृत्ति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चितरपुर | बड़कीपोनास्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बुधवार को छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत के मुखिया अरविंद सिंह मौजूद थे। इस दौरान 264 छात्र - छात्राओं के बीच 2 लाख दस हजार पांच सौ की छात्रवृत्ति का वितरण मुखिया द्वारा किया गया। मौके पर मुखिया ने कहा कि बच्चे इस छात्रवृत्ति की राशि का उपयोग अपने पढ़ाई में करें और अपना भविष्य उज्जवल बनाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य युगल किशोर महतो अौर संचालन शिक्षक मुकेश प्रसाद ने किया। मौके पर प्रबंध समिति अध्यक्ष ज्ञानी कुमार, उपाध्यक्ष काजल देवी, आजसू नेता अमृतलाल मुंडा सहित जितभन महतो, बिरबल महतो, लालदेव महतो, धनेश्वर महतो, वैजनाथ राम दांगी, विरेंद्र महतो, सुरेंद्र मुंडा, पूनम कुमारी, अमृत कुमार सहित कई मौजूद थे।

विद्यालय में छात्र के बीच छात्रवृत्ति का वितरण करते मुखिया और अन्य।