- Hindi News
- पैगंबर साहब के बताए रास्ते पर चलें: इकबाल
पैगंबर साहब के बताए रास्ते पर चलें: इकबाल
जमाअतेइस्लामी हिंद चितरपुर शाखा द्वारा मंगलवार देर शाम पैगंबर मोहम्मद साहब सब के लिए विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चितरपुर स्थित चट्टी बाजार के समीप किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जमाअते इस्लामी हिंद के राष्ट्रीय सचिव मो. एकबाल मुल्लाह मौजूद थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पैगंबर साहब पूरी मानवता के लिए आदर्श थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन काल मानव सेवा में बिताया। उनका कहना था कि पूरी दुनिया में एक ही धर्म है जो है इंसानियत और मानवता का। इसलिए आज सभी लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। कार्यक्रम को जमाअते इस्लामी के क्षेत्रीय मुजाहिदुल इस्लाम, हाजी वजीहउल्लाह, योगेंद्र उपाध्याय, चंद्रशेखर पटवा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय अध्यक्ष तौकीर अहसन खान ने की और संचालन अशफाक अहमद ने किया। मौके पर मो. अहमद खान, सरफराज अहमद, असद उल्लाह, आबीद मल्लिक, मिस्बाहुल इस्लाम, मो. ईरशाद, मो. अली, तस्लीम अहमद, गुलाम मुहम्मद, मौलाना अहमद उल्लाह, जरगाम अकबर, मो. सज्जाद, अबुलेश खान, इम्तियाज अहमद, मो. अयूब, असदउल्लाह फरीदी, शिवगत उल्लाह सहित कई मौजूद थे।
सेमिनार को संबोधित करते मुख्य अतिथि और अन्य।