लूट-चाेरी के दर्जनों मामले अनसुलझे
{पुलिस के प्रति बढ़ रहा है लोगों का आक्रोश
{ चार माह में चोरी-लूट की दर्जनों घटनाएं घटी
राजेशगोल्डी | रजरप्पा
कोयलांचलमें चोरी और लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी बेखौफ हो गए है। जिसके कारण लगातार अापराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अपराधियों ने मंगलवार की रात चितरपुर के छह दुकानों का शटर काटकर लाखों की संपति की चोरी कर ली।
एक माह पूर्व, कुंदरु में भी चोरों ने तीन घरों से हजारों की संपति उड़ाई थी। पिछले चार माह का रिकार्ड देखा जाय तो अपराधी चोरी और लूट के कम से कम एक दर्जन घटनाओं को अंजाम दे चुके है, जिसमें से अबतक एक भी मामले का उदभेदन नहीं हाे पाया है। पुलिस इंस्पेक्टर जीएन तिवारी कहते है, पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। मामले का उदभेदन किया जाएगा। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी।
भुक्तभोगी का नाम घटना का प्रकार
गायत्रीपाठक (शिक्षिका) सोने की चेन की छिनतई
सरिता देवी (पति गजेंद्र चौधरी) सोने की चेन की छिनतई
रीता देवी (पति विपिन बिहारी सिंह) सोने की चेन की छिनतई
अंबिका देवी (पति एसएन पाठक) सोने की चेन की छिनतई
अर्चना कुमारी (स्टॉफ नर्स) क्वार्टर से लाखों की चोरी
रामविलास पासवान क्वार्टर से लाखों की चोरी
आशुतोष कुमार क्वार्टर से लाखों की चोरी
टीके उपाध्याय क्वार्टर से लाखों की चोरी
सुजीत कुमार सोनी क्वार्टर से लाखों की चोरी