- Hindi News
- सामाजिक अंकेक्षण दल के सदस्यों को मिला प्रशिक्षण
सामाजिक अंकेक्षण दल के सदस्यों को मिला प्रशिक्षण
चितरपुर | उपविकास आयुक्त के निर्देश पर बुधवार को चितरपुर प्रखंड कार्यालय में मनरेगा अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण दल के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षक के रूप में मौजूद रोजगार सेवक कुमार विवके द्वारा सदस्यों को प्रशिक्षिण दिया गया। इस दौरान उन्हें जाॅब कार्डधारियों को कम से कम 100 दिनों का काम देना, पूर्ण मनरेगा योजना और चल रही योजनाओं को देखकर उनकी खामियों को पूरा करने के बारे में जानकारी दी। मौके पर मनरेगा जेई जमना करमाली, सहायक लेखापाल सूरज राम दांगी, रोजगार सेवक शत्रुघ्न सिन्हा, दीपक कुमार गुप्ता, ललीत राम, प्रसादी महतो, विनोद महतो, एकरामुल हक, महेंद्र नायक, राजकपूर राम, मो. ईरशाद, रामेश्वर रविदास, रूपेश कुमार सहित अंकेक्षण दल के हतलू महतो, मो. साजीद, संजय प्रसाद, बिरसा महतो, कुलेश्वर महतो, विनोद चौधरी, दिनेश चौधरी, सुधीर कुमार अकेला सहित कई मौजूद थे।