आप कार्यकर्ता उत्साहित, दी बधाई
रजरप्पा | दिल्लीविधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐेतिहासिक जीत पर चितरपुर प्रखंड के पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। आप कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। आप नेता डॉ. जेके सिंह ने बताया कि दिल्ली के चुनाव परिणाम ने साबित कर दिया कि दिल्ली की जनता ईमानदार सरकार चाहती थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने आगे बताया, रामगढ़ जिले में शीघ्र संगठन की मजबूती के लिए अाम आदमी पार्टी की बैठक होगी।