चोरी के बाद भड़के लोग, तीन घंटे सड़क जाम
आक्रोशित लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी।
वाहनों को रोककर सड़क जाम करते लोग।
भास्कर न्यूज | रजरप्पा
चितरपुरबस स्टैंड के चोरों ने छह दुकानों का शटर काटकर लाखों की संपति चोरी कर ली। घटना की जानकारी दिए जाने के बावजूद पुलिस के नहीं पहुंचने पर दुकानदारों सहित आसपास के लाेगों का आक्रोश भड़क गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रामगढ़-बोकारो सड़क को चितरपुर बस स्टैंड के पास सुबह आठ बजे से जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क के बीचों-बीच लोगों ने टायर जलाकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर लोगों को सुरक्षा का आश्वासन दिया। इसके बाद दिन के ग्यारह बजे जाम हटा लिया गया।
पुलिसने की जांच, लाखों की संपत्ति गायब
जानकारीमिलने के बाद सहायक अवर निरीक्षक राजनीति पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सभी दुकानों पर जाकर मामले की जांच की। जांच के दौरान जिक्रा इलेक्ट्रॉनिक्स से करीब 80 हजार के घड़ी और कीमती सामान गायब मिले। जबकि राजेश बर्तन दुकान से 50 हजार मूल्य से ज्यादा के पीतल और कांसा के बर्तन चोरी का बात सामने आई। इसके अलावा चोरों ने सुधा मोबाइल स्टोर, बादल इलेक्ट्रॉनिक्स, सिमरन साड़ी सेंटर और ग्लोबल कंप्यूटर के भी शटर को काटा गया है। परंतु इन दुकानों से क्या-क्या गायब हुआ है। इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।
वसूलीमें रहती है पुलिस, नहीं हाेती है गश्ती : आक्रोशितलोगों का कहना है कि पुलिस रात्रि गश्ती नहीं करती है। गस्ती के नाम पर पुलिस जवान कोयला ले जा रहे साइकिल वालों से वसूली में लगी रहती है। स्थानीय दुकानदार बिनोद दांगी ने कहा कि पुलिस की गश्ती होती तो चोरी की घटना नहीं घटती। लोगों ने तुरंत चाेरों की पहचान कर गिरफ्तार करने की मांग की।
गश्तीतेज होगी, दुकानदारोंं को देंगे सुरक्षा: पुलिस इंस्पेक्टर
जामका नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता रशीद अनवर उर्फ लाला ने दुकानदारो को पूरी सुरक्षा देने की मांग की। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर जीएन तिवारी ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा दुकानदारों को भी पूरी सुरक्षा मिलेगी। घटना को अंजाम देने वालों की भी शीघ्र पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।