पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंख का ऑपरेशन कराने वाली 70 वर्षीय कलीमा ने डाला वोट

आंख का ऑपरेशन कराने वाली 70 वर्षीय कलीमा ने डाला वोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चितरपुर बेसिक स्कूल में मतदान करने आई 70 वर्षीय कलिमा खातून।

रजरप्पा | दोदिन पूर्व हीं मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वाली 70 वर्षीय कलीमा खातून भी अपना मत का प्रयोग करने सुबह नौ बजे हीं अपने बूथ पर पहुंच गई। वह बूथ नंबर चितरपुर बेसिक स्कूल के मतदान केंद्र 182 में अपना वोट डाला। वोट डालने के लिए अपने पोते और बहू के साथ पहुंची। कलीमा खातून कहती है वोट जरूर करना चाहिए। उसने बताया कि डॉक्टर ने उसे आराम करने की सलाह दी है, परंतु वोट के लिए आराम क्या करना। पहले मतदान फिर जलपान के नारे को बुलंद करते हुए कलीमा खातून ने बगैर कुछ खाए पिए हीं मतदान केंद्र पहुंची। वह वोट देने के बाद घर पहुंचकर नाश्ता करने की बात बताई।