पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चितरपुर में हुआ 67.3 प्रतिशत मतदान

चितरपुर में हुआ 67.3 प्रतिशत मतदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चितरपुर | चितरपुरक्षेत्र में विधानसभा का चुनाव छिटपुट नोंक - झोंक के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। चितरपुर प्रखंड निर्वाचक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास तिर्की ने बताया कि चितरपुर में लगभग 67.3 प्रतिशत मतदान हुआ है। चितरपुर में अहले सुबह से हीं बूथों में मतदाताओं का आना शुरू हो गया। वे कतारबद्ध होकर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करते देखे गए। सुबह मतदान में काफी तेजी देखी गई। वहीं दोपहर में मतदाताओं की संख्या थोड़ी कम देखी गई। मुरूबंदा के बूथ संख्या 152 में सुबह 9 बजे से ही वोटरों की लंबी कतारें लग गई। यहां वोटरों की संख्या लगभग 1200 थी। इस बूथ में युवाओं की भीड़ अधिक देखी गई। जो पहली बार अपने मताधिकार प्रयोग कर रहे थे। वे काफी खुश दिखे। यहां वोट करने आये राकेश कुमार ने बताया कि हमलोग पहली बार मतदान करने आये हैं। वोट देकर काफी अच्छा लगा। चितरपुर प्रखंड के कई बूथों में वोट करने वालों से अधिक वोट दिलाने वालों की भीड़ मतदान केंद्रों में देखी गई। कई जगहों पर देखा गया कि जहां एक ओर मतदान करने के लिए लंबी - लंबी कतारे लगी हुई थी। वहीं मतदान केंद्रों से बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ वोट दिलाने वालों की देखी गई।