पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झारखंड अनुसूचित घांसी समाज की बैठक

झारखंड अनुसूचित घांसी समाज की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुकरीगढास्थित अंबेडकर भवन में शुक्रवार को झारखंड अनुसूचित घांसी समाज संघ की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला संरक्षक दिवाकर नायक मौजूद थे। इस दौरान समाज की मजबूती पर चर्चा की गई। साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर कुरीतियों को दूर किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता पुन्नू राम नायक और संचालन मलेश्वर नायक ने किया। मौके पर गोविंद नायक, दिलीप नायक, तिलेश्वर नायक, त्रिलोकी नायक, मुकेश नायक, दिनेश नायक, महेश नायक, रवि नायक, लालचंद नायक, अंरक्षित नायक, निर्मल नायक, विजय नायक सहित कई मौजूद थे।