एसएफसी क्रिकेट टूर्नामेंट 15 को
चितरपुर | रजरप्पास्थित डीएवी मैदान में आगामी 15 दिसंबर से एसएफसी कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रजरप्पा थाना प्रभारी लिलेश्वर महतो द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन मैच हेसापोड़ा क्रिकेट क्लब बनाम रजरप्पा प्रोजेक्ट क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल महतो और सचिव बबलू कुमार ने संयुक्त रूप से दिया।