जलापूर्ति आज से
चितरपुर | पानीटंकी के इंचार्ज राजेश महतो ने बताया कि बीटी पंप (सप्लाई पंप) को दुरुस्त किया जा रहा है। संभवतः शनिवार से जलापूर्ति शुरु कर दी जाएगी। भेंडा नदी में लगे बीटी पंप खराब हो जाने के कारण पिछले दो दिनों से चितरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप हो गई थी। जिससे यहां के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वार्ड सदस्य मो. साजिद का कहना है कि बार-बार जलापूर्ति ठप होने से लोगों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।